Wednesday 22-Apr-2026

गरीबों से ही मुंह मोड़ रही केंद्र और बिहार सरकार, मुकेश सहनी का आरोप

गरीबों से ही मुंह मोड़ रही केंद्र और बिहार सरकार, मुकेश सहनी का आरोप

बक्सर, इंपैक्ट लाइव टीम।

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने एक बार फिर केंद्र और बिहार सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के उत्थान के लिए होनी चाहिए, लेकिन आज बिहार और केंद्र की सरकार गरीबों से ही मुंह मोड़ रही है। बुधवार को बक्सर के चौसा प्रखंड में एक कार्यक्रम के दौरान सहनी ने ये बातें कहीं।

मुकेश सहनी ने विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी की तारीफ करते हुए कहा कि वे ऐसी जगहों को सड़कों से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं जहां गरीबों की आबादी अधिक है। उन्होंने मुन्ना तिवारी को गरीबों की आवाज सुनने वाला विधायक बताते हुए कहा कि किसी भी विधायक का कर्म और धर्म जनता की आवाज सुनने का होता है, जिसमे स्थानीय विधायक खरा उतर रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि तीसरी बार भी आप विधायक बनेंगे।

वीआईपी प्रमुख ने कहा कि किसी भी नेता को जाति और धर्म से उठकर काम करना चाहिए। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में बिहार में इंडिया गठबन्धन की सरकार बनेगी। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि चुनाव के पहले इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।