Wednesday 22-Apr-2026

लालू राज में नहीं बना एक भी स्टेडियम, खिलाड़ियों को भी पलायन करना पड़ा: सम्राट चौधरी

लालू राज में नहीं बना एक भी स्टेडियम,  खिलाड़ियों को भी पलायन करना पड़ा: सम्राट चौधरी

राजगीर, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राजगीर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में एशियन महिला हॉकी चैम्पियनशिप के फाइनल मैच का उद्घाटन करने के बाद कहा कि बिहार की धरती पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन और इसके लिए अनुकूल वातावरण का निर्माण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की देन है। डिप्टी सीएम ने लगातार तीसरी बार एशियन महिला हॉकी चैम्पियनशिप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी।

सम्राट चौधरी ने कहा कि आज जिस राजगीर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में एशियन चैम्पियनशिप के मैच खेले जा रहे हैं, वह 90 एकड़ के विशाल क्षेत्र में करीब 750 करोड़ की लागत से बनने वाले राज्य खेल अकादमी-सह-अनतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल परिसर का हिस्सा है। तीन माह पहले राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) पर नीतीश कुमार ने इसका उद्घाटन कर बिहार की खेल प्रतिभाओं को बड़ा उपहार दिया था।

impact add6

उन्होंने कहा कि राजद के 15 साल के शासन काल में बिहार की खेल प्रतिभाओं की घोर उपेक्षा हुई। खेल के मैदान बदहाल और वीरान हो गए या वहाँ चरवाहा स्कूल खोल दिए गए थे। सम्राट चौधरी ने कहा कि उस दौर में मजदूरों, व्यापारियों और छात्रों को ही नहीं, होनहार खिलाड़ियों को भी पलायन करना पड़ा था। राज्य में 2005 तक न कोई नया स्टेडियम बना, न नई प्रतिभाओं के लिए माहौल बना। पटना का मोइनुलहक स्टेडियम भी लालू-राबड़ी सरकार की अनदेखी के चलते जर्जर हो गया।