Thursday 30-Apr-2026

बिहार में youtube पर वीडियो देखकर झोलाछाप डॉक्टर ने किया पथरी का ऑपरेशन, किशोर की मौत

बिहार में youtube पर वीडियो देखकर झोलाछाप डॉक्टर ने किया पथरी का ऑपरेशन, किशोर की मौत

छपरा, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के छपरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक झोलाछाप डॉक्टर ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर किशोर का ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के बाद 15 वर्षीय किशोर कृष्णा कुमार उर्फ राजू की हालत बिगड़ गई तो उसे इलाज के लिए एंबुलेंस से पटना ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक कृष्णा कुमार के पिता ने अजीत कुमार पुरी पर एफआईआर दर्ज कराई गई, जिसके बाद कारवाई करते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सीओ ने मोतीराजपुर धर्मबागी बाजार स्थित गणपति सेवा सदन को सील कर दिया।

प्राथमिकी में कहा गया है कि बीते दो सितंबर को उनके पुत्र के पेट में अचानक दर्द हुआ और उसे उल्टी होने लगी। वे उसे इलाज के लिए मोतीराजपुर स्थित गणपति सेवा सदन में ले गये। दो दिनों तक चले इंजेक्शन, स्लाइन व दवा से उनके पुत्र की सेहत में सुधार हो गया। उन्होंने गड़खा थाना क्षेत्र के बभनईया गांव निवासी व डॉ अजीत कुमार पुरी से आग्रह किया कि उनके पुत्र को अब अस्पताल से डिस्चार्ज कर दीजिए। डॉ अजीत ने इलाज के नाम पर दो दिनों का 50 हजार रुपये लेने के बाद 60 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग की और कहा कि आपके पुत्र के गॉलब्लाडर में पथरी है। शुक्रवार के दिन बिना उनकी इजाजत के डॉक्टर ने उनके पुत्र का ऑपरेशन कर दिया।

impact add6

ऑपरेशन के बाद जब उसकी स्थिति बिगड़ गई तो उसे इलाज के लिए एंबुलेंस से पटना ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत के बाद डॉक्टर और स्टाफ फरार हो गए। किशोर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया। किशोर नौवीं क्लास में पढ़ता था।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add3