Saturday 19-Sep-2026

भोजपुर में डबल मर्डर, गोली मारकर बाप-बेटे की हत्या

भोजपुर में डबल मर्डर, गोली मारकर बाप-बेटे की हत्या

भोजपुर के उदवंतनगर के रघुनीपुर में मंगलवार की सुबह फसल कटनी के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पिता और पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के मामले में ही जेल से रिहा होने के बाद घर पर रह रहे थे। पुरानी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिए जान की बात सामने आई है। दोहरे हत्याकांड में पुलिस से मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है। दो गिरफ्तार हुए हैं। राइफल-गोली भी मिली है। बता दें कि पूर्व में दोनों परिवारों में डेढ़ साल के बच्चे समेत छह लोगों की हत्या की गई थी। आज की घटना को लेकर  अब तक आठ की मौत हुई है। जमीन के रास्ते को लेकर शुरू हुआ था विवाद।