Saturday 19-Sep-2026

फादर्स डे पर रोहिणी आचार्य ने खास अंदाज में दी पिता लालू यादव को बधाई, जानिए क्या लिखा

फादर्स डे पर रोहिणी आचार्य ने खास अंदाज में दी पिता लालू यादव को बधाई, जानिए क्या लिखा

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने फादर्स डे की शुभकामनाएं दी। रोहिणी ने अपने पिता के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लालू यादव को सबसे खास बताया। रोहिणी आचार्य सोशल मीडिया मंच एक्स पर पिता लालू प्रसाद यादव के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि मेरे लिए तो आपके कंधों से बढ़ कर कोई तीर्थ नहीं है पापा, आपका प्यार व सदैव आपसे मिलने वाला मार्गदर्शन मेरी सबसे शक्तिशाली नैतिक शक्ति। 'मेरे लिए आप क्या हैं' शब्दों में इसे बयां करना असंभव है, मैं बस इतना ही कह सकती हूँ "आप सबसे खास, आप अविश्वसनीय हैं हैप्पी फादर्स डे पापा।

बता दें कि कुछ महीने पहले लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। बेटी रोहिणी आचार्य ने ही अपनी किडनी पिता को दान की। रोहिणी आचार्य के इस नेक काम से उसकी खूब चर्चा हुई और लोगों ने इसे खूब सराहा। रोहिणी आचार्य बिहार की बेटी के लिए एक मिशाल कायम की। रोहिणी आचार्य पहली बार सारण लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ी लेकिन विजयी नहीं हो सकी। राजीव प्रताप रूडी ने इस सीट से जीत कायम रखा।