Sunday 14-Dec-2025

तीसरा मेडल चूकने के बाद मनु भाकर की ओर से आया फर्स्ट रिएक्शन, कहा- थोड़ी नर्वस थी

तीसरा मेडल चूकने के बाद मनु भाकर की ओर से आया फर्स्ट रिएक्शन, कहा- थोड़ी नर्वस थी

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने शनिवार को स्वीकार किया कि वह 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल फाइनल के दौरान थोड़ा नर्वस थी। उन्होंने कहा कि हमेशा अगली बार होता है और मैं पहले से ही उसका इंतजार कर रही हूं लेकिन मैंने अपनी पूरी कोशिश की। मैंने शांत रहने की कोशिश की और अपना बेस्ट देने का प्रयास किया, लेकिन यह पर्याप्त नहीं था। चौथा स्थान अच्छी स्थिति नहीं है। बता दें कि मनु भाकर ने इससे पहले महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर दो कांस्य पदक जीते थे। 

बता दें कि ओलंपिक में पदकों की हैट्रिक लगाने का मनु भाकर का सपना 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में कांस्य पदक के लिए हंगरी की खिलाड़ी से शूट ऑफ में पिछड़ने के बाद पूरा नहीं हो सका। मनु भाकर फाइनल में एक समय मेडल जीतने की स्थिति में थीं। सात सीरीज की समाप्ति के बाद मनु भाकर दूसरे नंबर पर कायम थीं। आठवीं सीरीज में मनु ने निराश किया, जिसके चलते मनु और हंगरी की वेरोनिका मेजर के एक समान 28-28 अंक हो गए। फिर शूटऑफ का सहारा लिया गया, जिसमें वेरोनिका ने बाजी मारी।

impact add5

दीपिका तीरंदाजी के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में, भजन बाहर
भारत की अनुभवी खिलाड़ी दीपिका कुमारी ने पेरिस ओलंपिक की तीरंदाजी की महिला एकल स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में जर्मनी की सातवीं वरीय मिशेल क्रोपेन को हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई लेकिन युवा भजन कौर शूट ऑफ में हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। भारत की 23वीं वरीय दीपिका ने महिला एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में क्रोपेन को 6-4 (27-24, 27-27, 26-25, 27-27) से शिकस्त दी।