Tuesday 25-Aug-2026

12 लाख सरकारी नौकरी, 34 लाख रोजगार देंगे; स्वतंत्रता दिवस पर सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान

12 लाख सरकारी नौकरी, 34 लाख रोजगार देंगे; स्वतंत्रता दिवस पर सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राजधानी पटना के गांधी मैदान में झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर राज्य के लोगों को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि जब से उनकी सरकार बनी है, तब से हर क्षेत्र में विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण और कानून-व्यवस्था समेत तमाम क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंच से सीएम नीतीश ने विपक्ष को एक-एक मुद्दे पर चुन-चुनकर जवाब दिया। उन्होंने बिना नाम लिए लालू-राबड़ी राज पर बड़ा हमला बोला।

अपराध के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि है वर्ष 2005 में जब से हम लोगों को काम करने का मौका मिला है तब से राज्य में कानून का राज है। कानून का राज बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण के लिए सभी आयामों पर योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। नौकरी के मुद्दे पर बड़ा ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि इस साल और अगले साल के चुनाव के पहले युवाओं को 10 लाख की जगह 12 लाख सरकारी नौकरी दी जाएगी। लोगों को नौकरी तो देंगे ही, रोजगार के बारे में भी 10 लाख कहे थे, रोजगार की बात है तो पिछले 4 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में 24 लाख लोगों को रोजगार दे दिया गया है। इस साल और अगले साल 2025 चुनाव से पहले 10 लाख और रोजगार देने का लक्ष्य है। इस साल 10 लाख की जगह 34 लाख रोजगार और 10 लाख नौकरी की जगह 12 लाख नौकरी होगी।

impact add3

लालू-तेजस्वी पर हमला
वहीं, लालू-तेजस्वी पर हमला बोलते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि हम कभी मीडिया के खिलाफ नहीं बोलते हैं। हम आग्रह करेंगे कि पहले क्या था? अब क्या किया गया है उसको बताइए। आज कल कुछ भी कोई बयान देता है। कौन काम किया है? वो लोग एक काम किया है क्या? लोग अपने घर को बढ़ाया। अपनी जगह पत्नी को बना दिया। बेटा-बेटी यही सब करता रहा। हम लोग कभी किए हैं बोलिए तो कितना सब धंधा करते रहे और वही सब चीज चला रहा है तो आग्रह करेंगे कि जो हम लोग जितना काम करते हैं उन सब चीजों को ध्यान रखिए।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add3