Monday 08-Dec-2025

मामी से अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की हत्या, एसिड पिलाया; फिर गला दबाकर मार डाला

मामी से अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की हत्या, एसिड पिलाया; फिर गला दबाकर मार डाला

भागलपुर, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के भागलपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नवगछिया के रंगरा थाना के जहांगीरपुर वैसी में मामी से अवैध संबंध में फंसकर युवक ने महिला के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर शव को कोसी नदी में बहा दिया । घटना की सूचना पर रंगरा पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी मामी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ ओमप्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका खुलासा किया।

वादी मो. समीमा ने बताया कि उसकी पुत्री शबनम खातून (मृतका) की शादी रंगरा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर बैसी निवासी मो. फैयाज पिता मो. अफाक के साथ करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी। वहीं शादी के कुछ दिनों बाद शबनम खातून (मृतका) को शक होने लगा कि उसके पति मो. फैयाज का अवैध संबंध उसकी अपनी मामी रीना खातून के साथ है, जिसका वह विरोध करने लगी। इस बात पर पति मो. फैयाज और मामी रीना खातून दोनों मिलकर शबनम के साथ बराबर मारपीट एवं ससुराल में रखने के एवज में एक लाख रुपये की मांग करते रहते थे। विगत चार अगस्त को शबनम खातून की मां समीमा खातून को जानकारी हुआ कि फैयाज और रीना खातून ने मिलकर शबनम की हत्या कर पुत्री के शव को गायब कर दिया है। इसके बाद उसने रंगरा पुलिस को इसकी जानकारी दी।

impact add3

गिरफ्तार फैयाज और रीना ने पूछताछ में पुलिस के समक्ष अपराध स्वीकार किया और बताया कि तीन अगस्त की रात बगल के टॉयलेट के पास ले जाकर दोनो ने उसे जबरदस्ती पटककर पहले टॉयलेट साफ करने वाला एसिड पिलाया, जिससे शबनम बहुत छटपटाने लगी। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शव को कोसी नदी में फेंक आए। शव के बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए गोताखोरों को लगाया गया है। छापेमारी में रंगरा थानाध्यक्ष रामराज सिंह, अनिल कुमार झा, अनि संतोष कुमार एवं सशस्त्रत्त् बल शामिल थे।