Saturday 13-Jun-2026

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर लालू और तेजस्वी की ओर से आया रिएक्शन, जानिए क्या कहा?

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर लालू और तेजस्वी की ओर से आया रिएक्शन, जानिए क्या कहा?

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कथित भूमि घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के एक दिन आरजेडी प्रमुख लालू यादव और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। सबसे पहले तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि बिहार, चंडीगढ़ और अब झारखण्ड! भाजपा ने एक ही हफ्ते में लोकतंत्र और संघवाद को तार-तार कर दिया है। चुनावी हार के डर से जाँच एजेंसियों की निष्पक्षता खत्म कर,एजेंसियों को बीजेपी का प्रकोष्ठ बनाकर, केंद्र सरकार क्या-क्या कर रही है अब यह बात किसी से छुपी नहीं है। अहंकार से चूर भाजपा की हेकड़ी अब जनता तोड़ेगी। राजद हेमंत सोरेन के साथ खड़ी है।

वहीं लालू यादव ने भी एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि झारखंड की लोकप्रिय सरकार के जनप्रिय आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्र की तानाशाह सरकार प्रताड़ित कर रही है। भाजपा के यह घिनौने हथकंडे अल्प समय के लिए परेशान तो कर सकते हैं पर पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और हाशियों पर रहने वाले समूहों के संकल्प और महत्वाकांक्षाओं को पराजित नहीं कर सकते। भाजपा का डर जग-ज़ाहिर है और जनता भी यह बात अब समझ चुकी है। हम मजबूती से हेमंत के साथ हैं।