Wednesday 26-Aug-2026

दानापुर में मिला महिला का शव: चाकू से गोद कर की गयी हत्या

दानापुर में मिला महिला का शव: चाकू से गोद कर की गयी हत्या

इम्पैक्ट लाइव टीम
पटना के दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय के बगल के खेत में एक मध्य उम्र की महिला का शव गुरूवार की सुबह पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने बताया की महिला की चाकू से गोद कर हत्या की गयी है। मरने वाली महिला की पहचान ज्योति उर्फ़ गुड़िया (35) और पति का नाम धर्मेंद्र कुमार बताया जा रहा है। यह बताया जा रहा है की ज्योति घरों में चौका बर्तन का काम करती थी। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस शव बरामदगी के स्थान पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है।
मौके पर डॉग स्क्वाड एवं एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस स्वजनों से आधिकारिक तौर पर प्राथमिकी के लिए आवेदन का इंतज़ार कर रही है।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add1