Saturday 19-Sep-2026

आरजेडी को झटका, देवेंद्र यादव ने थामा जन सुराज का दामन; प्रशांत किशोर को लेकर कह दी बड़ी बात

आरजेडी को झटका, देवेंद्र यादव ने थामा जन सुराज का दामन; प्रशांत किशोर को लेकर कह दी बड़ी बात

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के झंझारपुर लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के पूर्व विधायक द्रेवेंद प्रसाद यादव ने प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज का दामन थाम लिया है। राजधानी पटना के ज्ञान भवन में प्रशांत किशोर की मौजूदगी में समाजवादी समागम के दौरान देवेंद्र प्रसाद अपने समर्थकों के साथ जन सुराज में शामिल हुए। इस मौके पर देवेंद्र प्रसाद ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव का नाम लिए बिना उन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग ए टू जेड की बात करते हैं लेकिन परिवार और जाति की राजनीति से कभी बाहर नहीं निकल सके। बता दें कि अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर लगातार अपने जन सुराज अभियान का कुनबा बढ़ाने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में यादव वोट बैंक में सेंधमारी करने के लिए प्रशांत किशोर ने आज समाजवादी लोहिया वादी नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव को अभियान के साथ जोड़ लिया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में सत्ता परिवर्तन तो होता रहा है लेकिन व्यवस्था परिवर्तन नहीं हो पाया। आरोप लगाते हुए कहा कि जीडीपी ग्रोथ के नाम पर आम लोगों के साथ छल किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि जन सुराज गरीबों को जगाने का काम कर रहा है और प्रशांत किशोर वंचितों, शोषितों और महिलाओं की आवाज बन रहे हैं। इसलिए वे जन सुराज के अभियान में शामिल होकर बिहार में व्यवस्था परिवर्तन के लिए काम करेंगे। देवेंद्र यादव ने आगे कहा कि बिहार बदहाल है और किसान संकट में है। लोग गांधी, लोहिया और अंबेडकर का नाम लेते हैं, लेकिन उनकी विचारधारा से सहमत नहीं दिखते। अधिकांश राजनीतिक दलों ने इन्हें वोट लेने का मंत्र बना लिया है। उन्होंने कहा कि वह बिहार की राजनीति में एक बार फिर से समाजवाद को स्थापित करेंगे।

impact add6

वहीं प्रशांत किशोर ने देवेंद्र प्रसाद यादव का जन सुराज में स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने हमसे जुड़ने का फैसला लिया है। मेरे लिए वह नेता नहीं हैं, लेकिन उनक बहुत कम लोगों में से हैं, जिन्हें एक अच्छा इंसान बताया जाता है। पीके ने कहा कि जब मैं मधुबनी जिले में अपनी पद यात्रा पर था तो मुझे उनके योगदान के बारे में बताया गया। वह पथप्रदर्शकों में से एक होंगे।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add6