Tuesday 14-Jul-2026

लालू यादव के बेटे नहीं होते तो चपरासी की नौकरी भी नहीं मिलती, बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला

लालू यादव के बेटे नहीं होते तो चपरासी की नौकरी भी नहीं मिलती, बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला

मोतिहारी, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी को नौवीं फेल बताते हुए उन्होंने कहा कि अगर वह लालू यादव के बेटे नहीं होते तो उनको चपरासी की नौकरी तक नहीं मिलती। मोतिहारी में एक कार्यक्रम के दौरान दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार का हाल यह है कि चांदी का चम्मच लेकर जन्म लेने वाला राजकुमार खुद नौवां फेल है। उनके पिताजी चारा गायब करके बहुत पैसे देकर स्कूल में उन्हें पढ़ा रहे थे। अच्छा हॉस्टल दिया, 2000 की जगह खाने के लिए 4000 रुपये तेजस्वी के लिए लालू प्रसाद भेजा करते थे लेकिन उनका स्वभाव ही पढ़ने का नहीं था।

बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी यादव का पढ़ने में मन नहीं लगता था। यही वजह है कि वह नौवीं क्लास में फेल कर गए। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि नौवां फेल राजकुमार आज बिहार के लोगों को रोजगार देने की बात करता है, जबकि सच तो ये है कि अगर वह लालू प्रसाद का बेटा नहीं होते तो उनको चपरासी की भी नौकरी नहीं मिलती। उनको तो अपने पिता का आभार जताना चाहिए कि पिता के नाम पर उनकी राजनीति चल रही है।

impact add3

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add5