Monday 11-May-2026

स्कूल में 'गन' लेकर पहुंचा छात्र, कनपटी पर सटाकर लगा डराने; क्या है पूरा मामला?

स्कूल में 'गन' लेकर पहुंचा छात्र, कनपटी पर सटाकर लगा डराने; क्या है पूरा मामला?

पूर्वी चंपारण, इंपैक्ट लाइव टीम

पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र की की उज्जैन लोहियार पंचायत के उत्क्रमित हाई स्कूल बलुआ में नौवीं का एक छात्र बुधवार को एयरगन लेकर स्कूल पहुंच गया। वह स्कूल में छात्रों की कनपटी में एयरगन सटाकर डरा रहा था। इससे भयभीत अन्य छात्र हल्ला करने लगे। इससे स्कूल में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गयी।

हल्ला होने पर हेडमास्टर अभय कुमार ने छात्रों से मामले की जानकारी ली। इसके बाद हेडमास्टर ने हथियार लेकर स्कूल पहुंचे छात्र को फटकार लगाते हुए उससे हथियार छीन लिया। हेडमास्टर अभय ने बताया कि पकड़ा गया हथियार चिड़िया मारने वाला एयरगन है। इसे पुलिस को कल सौंपा जाएगा।

impact add4

इस संबंध में थानाध्यक्ष निर्भय कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। हेडमास्टर को एयरगन के साथ बुलाया गया है। मामले की तहकीकात कर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी। बता दें कि कुछ दिन पहले ही बिहार के सुपौल जिले में नर्सरी में पढ़ने वाला एक छात्र अपने बैग में पिस्टल लेकर स्कूल पहुंच गया और तीसरी कक्षा के छात्र को गोली मार दी थी। हैरान कर देने वाली इस घटना के बाद काफी हड़कंप मच गया था।