Thursday 19-Feb-2026

दीपक बजाज की पुस्तक 'सपनों से हकीकत 5 कदमों में' का ग्रैंड लॉन्च

दीपक बजाज की पुस्तक 'सपनों से हकीकत 5 कदमों में' का ग्रैंड लॉन्च

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

दुनिया के जाने-माने कॉर्पोरेट ट्रेनर और मोटिवेशनल स्पीकर दीपक बजाज हाल ही में अपने ‘ड्रीम्स टू रियलिटी इंडिया टूर’ में पटना पहुंचे, जहां उन्होंने पटना पर कभी न भूलने वाला प्रभाव छोड़ा है। लोगों को सशक्त बनाने में अपने दो दशकों से ज़्यादा के अनुभव और अपनी ट्रेनिंग वर्कशॉप से 21 लाख से ज़्यादा लोगों के जीवन को बदलने का एक आश्चर्यजनक रिकॉर्ड बनाने के बाद, दीपक बजाज ने एक इवेंट के जरिये 1 हज़ार से ज़्यादा लोगों के सपनों को सच्चाई में बदलने के लिए प्रेरित और सशक्त किया।

यह इवेंट दीपक की 5वीं सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब ‘सपनों से हकीकत 5 कदमों में’ की सफलता का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया गया था। यह किताब हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है और पहले ही सेल्स, मार्केटिंग और बिजनेस डेवलपमेंट कैटिगरी में नंबर-1 किताब के रूप में अपनी जगह बना चुकी है। दीपक ने अपनी अनोखी ट्रेनिंग मेथोडोलॉजी के ज़रिए 1 हज़ार से ज़्यादा लोगों को प्रभावित किया, उन्हें पर्सनल और प्रोफेशनल ग्रोथ के लिए नए अत्याधुनिक टूल्स, तकनीकों और गहरी सोच से लैस किया। यह सिर्फ एक इवेंट नहीं था बल्कि जीवन को पूरी तरह बदल देने वाला अनुभव था, यहां पर मौजूद लोग इंटरैक्टिव सैशन, मज़ेदार बातचीत और प्रैक्टिल एक्सरसाइज़ में खो गए।

पूरे इवेंट के दौरान दीपक ने जीवन बदलने वाले एक मुख्य स्त्रोत के रूप में अपनी भूमिका निभाई। उन्होंने इवेंट में मौजूद लोगों को उनके लिमिटेड हो चुके बीलिफ़ सिस्टम को चुनौती देने और अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर आने के लिए प्रेरित किया। ट्रांसफॉरेमेटिव एक्सरसाइज़ की एक सीरीज़ के माध्यम से, उन्होंने मौजूदा लोगों को अपनी अंदरूनी क्षमताओं को पहचानने, रूकावटों को दूर करने और लगातार मज़बूत संकल्प के साथ अपने सपनों को आगे बढ़ाने के लिए सशक्त बनाया।

impact add5

दीपक हर इंसान की पर्सनल ग्रोथ और उसके डेवलपमेंट के लिए अपनी भूमिका बड़ी जिम्मेदारी से निभा रहे हैं। पटना में भी उन्होंने अपनी यह भूमिका बड़ी अच्छी तरह निभाई और लोगों को प्रभावित किया। दीपक बजाह को सोशल मीडिया पर 2.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उन्हें पहले ही सोशल मीडिया पर 600 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, लेकिन यह इवेंट उनके लिए यहां आए लोगों के साथ गहराई से जुड़ने, व्यक्तिगत तौर पर उनका मार्गदर्शन करने, उन्हें सपोर्ट करने और उन्हें सलाह देने के लिए एक शानदार मौका था।

जैसा कि दीपक की 5 सबसे ज़्यादा बिकने वाली किताबें, जिनका पहले ही 9 भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है, उनसे पता चलता है कि उनकी सोच ट्रेडिशनल ट्रेनिंग से हटकर है। वह न केवल मौजूद लोगों को अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करते हैं बल्कि उन्हें खुश रहने, सफल होने और आज़ादी भरा जीवन जीने के लिए एक बेहतर रोडमैप और आसानी से लागू होने वाले टूल भी प्रदान करते हैं। दीपक बजाज के ‘ड्रीम्स टू रियलिटी इंडिया टूर’ के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। जैसे ही दीपक और उनकी टीम पूरे भारत में यात्रा करने की तैयारी करती है, उनके प्रयासों का प्रभाव स्पष्ट हो जाता है और वे जिस शहर का टूर करते हैं वहां जीवन को बदलने और बिज़नेस बढ़ाने के सपनों का एक मंच तैयार हो जाता है।

दीपक की सोच उनके इस टूर से भी आगे की है। वह सशक्तिकरण को विरासत बनाने, लोगों और बिजनेस को नए लेवल तक पहुंचाने के लिए ज़रूरी रणनीतियाँ और टूल प्रदान करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
‘ड्रीम्स टू रियलिटी टूर’ केवल इवेंट की एक सीरीज़ नहीं, बल्कि उससे कहीं ज़्यादा है - यह सभी के लिए एक उज्जवल भविष्य की दिशा में पहल है। यह दीपक द्वारा दी जा रही एक पूरी सीरीज़ – की-नोट स्पीच, कॉर्पोरेट ट्रेनिंग, ऑनलाइन प्रोग्राम, किताबें और कोचिंग उन सभी तक पहुंचा रहा है जो खुद को सबसे बेहतर बनाने की इच्छा रखते हैं। ड्रीम्स टू रियलिटी इंडिया टूर के साथ, दीपक और उनकी टीम वास्तव में एक इवेंट के माध्यम से एक शहर का जीवन को बदल रही है।