पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला है। गुरुवार को मीडिया के साथ बातचीत के दौरान गिरिराज सिंह ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी हार चुकी हैं। अपनी लोकप्रियता खो चुकी हैं, इसलिए वो अलोकतांत्रिक भाषा बोल रही हैं। संघीय ढांचा को तोड़ रही हैं। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि लालू यादव हों, तेजस्वी यादव हों, राहुल गांधी हों, इनके लिए बेटियों का बलात्कार बंगाल में नहीं दिखता है। ये ममता बनर्जी के साथ दिखते हैं।
मीडिया के द्वारा पूछे जान पर कि ममता बनर्जी कह रही हैं वो इस्तीफा नहीं देंगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्तीफा दें। बंगाल जलेगा तो बिहार जलेगा, ओडिशा और झारखंड भी जलेगा। इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि ये जुबान किसी लोकतांत्रिक व्यक्ति का हो ही नहीं सकता है। ममता बनर्जी जो नॉर्थ कोरिया के प्रेसिडेंट हैं किम जोंग वो अपने विपक्ष को बर्दाश्त नहीं करते ठीक उसी तरह ममता बनर्जी अपने विपक्ष को बर्दाश्त नहीं करती हैं।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
क्या कहा था ममता बनर्जी ने?
ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर आप आग से खेलेंगे मोदी बाबू, तो यह आग सिर्फ़ बंगाल को ही नहीं जलाएगी, बल्कि दिल्ली तक भी पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि कई लोग बंगाल को बांग्लादेश समझ रहे हैं। याद रखियेगा कि अगर बंगाल में आग लगाने की कोशिश की तो उत्तर प्रदेश, असम और पूर्वोत्तर, भारत में सब जगह आग लगेगी।