Monday 24-Aug-2026

छपरा में ट्रिपल मर्डर, सनकी प्रेमी ने प्रेमिका, पिता और बहन को मार डाला; मां ने भागकर बचाई जान

छपरा में ट्रिपल मर्डर, सनकी प्रेमी ने प्रेमिका, पिता और बहन को मार डाला; मां ने भागकर बचाई जान

छपरा, इंपैक्ट लाइव रिपोर्टर।

बिहार के छपरा में ट्रिपल मर्डर से सनसनी मच गई। रसूलपुर थाना क्षेत्र के धानाडीह गांव में सनकी प्रेमी ने प्रेमिका, पिता और बहन की चाकू से गोदकर निर्मम हत्याा कर दी गई। घटना मंगलवार रात की है, जब पूरा परिवार छत पर सो रहा था। मां पर भी हमला किया गया, लेकिन भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। मृतकों में चांदनी कुमारी (17 वर्ष), आभा कुमारी (15 वर्ष) और उसके पिता तारकेश्वर सिंह (55 वर्ष) शामिल हैं। वहीं मृतक तारकेश्वर की पत्नी शोभा देवी को घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रिपल हत्याकांड मामले में प्रेमी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात गांव के रौशन कुमार अपनी प्रेमिका के छत पर चढ़ गया। जब परिवार वालों ने देखा तो उसका विरोध किया। रौशन ने चाकू से ताबड़तोड़ पूरे परिवार पर हमला करना शुरू कर दिया। इस घटना के बाद प्रेमिका, उसके पिता और बहन की मौत हो गई जबकि घायल अवस्था में पुलिस ने मां शोभा देवी को सदर अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया है। 

impact add3

इस घटना को लेकर सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि देर रात की घटना है। पुलिस ने मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। घर में घुसकर पिता और दो बेटियों की निर्मम हत्या की गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की बात कही है। इसी में चाकू से मार कर सबकी हत्या की गई है।