Saturday 13-Jun-2026

रुपौली विधानसभा उपचुनाव: जेडीयू ने किया उम्मीदवार के नाम का ऐलान, कलाधर मंडल को टिकट

रुपौली विधानसभा उपचुनाव: जेडीयू ने किया उम्मीदवार के नाम का ऐलान, कलाधर मंडल को टिकट

रुपौली विधाानसभा उपचुनाव को लेकर जेडीयू ने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। जेडीयू ने कलाधर प्रसाद मंडल को रुपौली से अपना कैंडिडेट बनाया है। बता दें कि रुपौली सीट से जेडीयू के टिकट से बीमा भारती 2020 में चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंची थी, लेकिन इस लोकसभा चुनाव में वो जेडीयू छोड़ आरजेडी में शामिल हो गई। आरजेडी ने उन्हें पूर्णिया सीट से लोकसभा प्रत्याशी बना दिया। इसको लेकर बीमा भारती ने अपनी विधायकी से इस्तीफा दे दिया था।

चुनाव आयोग की अधिसूचना के अनुसार, रूपौली उपचुनाव के लिए 14 जून से 21 जून तक नामांकन की तिथि है। 24 जून को स्क्रूटनी और 26 जून को नाम वापसी की तिथि है। वहीं, 10 जुलाई को मतदान यानी उपचुनाव होगा, जबकि 13 जुलाई को मतगणना होना है।

रुपौली में इस बार सियासी लडाई दिलचस्प होने वाला है। जेडीयू ने तो उम्मीदवार के नाम की घोषण कर दी, लेकिन अब यह देखना है कि यह महागठबंधन के पाले में यह सीट किसके पास रहेगी। पूर्णिया लोकसभा सीट से पप्पू यादव निर्दलीय जीत संसद पहुंचे हैं। वो कांग्रेस के साथ हैं और इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उतारने की बात कह चुके हैं। इस पर आरजेडी ने प्रतिक्रिया दी है कि इस पर हाईकमान फैसला लेगा, लेकिन सवाल उठ रहा है कि क्या बीमा भारती यहां से महागठबंधन की उम्मीदवार होंगी? या किसी और को बनाया जाएगा? और पप्पू यादव का फिर क्या रुख होगा।