Sunday 14-Dec-2025

वैशाली में बड़ा हादसा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आई डीजे गाड़ी; 9 कांवरियों की मौत

वैशाली में बड़ा हादसा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आई डीजे गाड़ी; 9 कांवरियों की मौत

वैशाली, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के वैशाली जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है, जहां कांवर यात्रा के दौरान डीजे वाहन हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे 9 कांवरियों की मौत हो गयी है। वहीं आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। मृतकों में एक नाबालिक भी शामिल है। घटना घटना वैशाली के हाजीपुर औद्योगिक थाना क्षेत्र की है। बताया गया है कि सुल्तानपुर गांव के रहने वाले एक दर्जन से ज्यादा युवक बोलबम जा रहे थे। डीजे ट्रॉली लेकर सारण के पहलेजा घाट जा रहे थे। गंगाजल लेकर सोनपुर बाबा हरिहरनाथ में जलाभिषेक की योजना थी। इसी दौरान हादसा हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार डीजे ट्रॉली में गाना बजाते हुए सभी कांवरिये उत्साह से सुल्तानपुर गांव से निकले थे। सड़क पर कुछ ही दूर आगे जाने के बाद डीजे ट्रॉली का ऊपरी हिस्सा सड़क किनारे के एक 11000 वोल्ट के बिजली तार में सट गया। 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य की मौत इलाज के दौरान हो गई। हालांकि प्रशासन ने अभी 8 लोगों की मौत की ही पुष्टि की है। वहीं ग्रामीणों का दावा है कि 9-10 लोगों की मौत हो चुकी है।

impact add5

इस संबंध में सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया है कि इंडस्ट्रियल थाना अंतर्गत सुल्तानपुर गांव में कांवरिया डीजे लेकर जा रहे थे। डीजे वाहन का लाउडस्पीकर काफी ऊंचा था. सड़क के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की तार जा रहा था। उसी में डीजे सट गया। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई। कुछ अन्य घायल हैं , जिनका इलाज चल रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।