बिहार में मानसून अब लोगों के लिए आफत बन गया है. एक महीने पहले जहां भीषण गर्मी लोगों की जान ले रही थी. वहीं, अब मानसून में भी लोगों की जान जा रही है. शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार भागलपुर में चार, बेगूसराय-जहानाबाद में तीन-तीन व्यक्ति की मौत हुई है. मधेपुरा-सहरसा में दो-दो लोगों की मौत हुई है. वहीं, काराकाट, वैशाली, छपरा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है. हालांकि आपदा प्रबंधन विभाग ने अब तक 8 लोगों की मौत की ही पुष्टि की है.
आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि भारी वर्षा होने और आकाशीय बिजली गिरने के संभावना को देखते हुए वह खेतों में ना रहे, सड़कों पर न रहे. किसी पक्के मकान में रहें.