Tuesday 03-Nov-2026

कौन हैं अलंकृता साक्षी, जिसे Google ने दिया 60 लाख का पैकेज? जानिए

कौन हैं अलंकृता साक्षी, जिसे Google ने दिया 60 लाख का पैकेज? जानिए

भागलपुर, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। एक बार फिर से इस बात को अलंकृता साक्षी ने साबित कर दिया है। भागलपुर जिले के नवगछिया के सिमरा गांव की रहने वाली अलंकृता साक्षी को Google ने 60 लाख रुपए का पैकेज दिया है। अलंकृता साक्षी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। Google कंपनी में आने से पहले इन्होंने दो साल बेंगलुरु में विप्रो कंपनी में काम किया। इससे पहले एक साल अर्न्स्ट एंड यंग कंपनी में और एक साल सैमसंग हार्मन में काम कर चुकी हैं। तीन जगह काम करने के बाद अलंकृता साक्षी का चयन Google में हुआ। इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। अलंकृता साक्षी की शादी भागलपुर जिले के शौल थाना क्षेत्र के पोठिया गांव में इनकी शादी मनीष कुमार से हुई है। मनीष कुमार भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और दोनों बेंगलुरु में एक ही कंपनी में काम करते हैं।

अलंकृता साक्षी नवगछिया के सिमरा गांव के शंकर मिश्रा की पुत्री हैं। इनके ससुर राजीव नयन चौधरी नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में प्रधान लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। राजीव नयन चौधरी ने बताया कि उनके बेटे मनीष कुमार की शादी 8 दिसंबर 2023 को हुई थी। अलंकृता का परिवार अभी झारखंड के कोडरमा जिले के झुमरी तलैया में रह रहा है। पिता कोडरमा में प्राइवेट नौकरी करते हैं और मां रेखा मिश्रा निजी शिक्षिका हैं।

impact add2

दोनों परिवारों को इस बात की अपार खुशी है कि गूगल जैसी विश्व प्रसिद्ध कंपनी से 60 लाख रुपये के पैकेज पर चयन कर काम करने का अवसर दिया है। यह अत्यंत गर्व और हर्ष की बात है। अलंकृता साक्षी उन सभी लड़कियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, जो आत्मनिर्भर बनकर परिवार से लेकर देश का नाम रोशन करना चाहती है।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add6