Saturday 19-Sep-2026

रोहतास में गोल्ड कारोबारी की हत्या के बाद बवाल, पब्लिक ने किया पथराव; पुलिसकर्मी समेत कई घायल

रोहतास में गोल्ड कारोबारी की हत्या के बाद बवाल, पब्लिक ने किया पथराव; पुलिसकर्मी समेत कई घायल

रोहतास, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के रोहतास जिल में शुक्रवार को पब्लिक और पुलिस के बीच जमकर बवाल हुआ। लोगों ने पथराव किया तो पुलिस ने भी भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया। दरअसल, गुरुवार की शाम अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी सूरज सोनी की हत्या कर दी। इस हत्याकांड के बाद नाराज लोग शव के साथ बड्डी थाने पहुंच गये और थाने का घेराव कर प्रदर्शन करना शुरू किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की तो बवाल गया।

हिंसक प्रदर्शन के दौरान असामाजिक तत्त्वों ने जमकर उत्पात मचाया और कई गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सदर एसडीओ आशुतोष रंजन की गाड़ी को भी निशाना बनाया। कई घंटों तक पुलिस और पब्लिक की भिड़ंत होती रही और पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। शव के साथ धरना दे रहे प्रदर्शनकारी उग्र होने लगे तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए बल प्रयोग किया, जिसके बाद लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव में कई पुलिसकर्मियों को चोटें भी आई हैं। वहीं पुलिस के लाठीचार्ज में कई ग्रामीण भी घायल हुए हैं।

impact add6

इस संबंध में एसपी विनीत कुमार ने बताया कि कल देर शाम को बड्डी थाना क्षेत्र में हुई हत्या में SIT गठित कर दी गई है। मैंने भी देर रात्रि में घटना स्थल का निरीक्षण किया। SDPO सासाराम -1 मामले की जांच कर रहे हैं। कुछ अहम सुराग मिले हैं जिनको साझा करना अभी अनुसंधान के हित में नहीं है। जल्द ही कांड का खुलासा कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि गुरुवार को आलमपुर बाजार से अपनी दुकान बंद कर लौट रहे सिकुही निवासी सूरज सोनी को थाने से कुछ ही दूरी पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ 7 गोली मार दी, जिससे सूरज सोनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अपराधियों ने सूरज की हत्या के बाद करीब 150 ग्राम सोने के आभूषण, साढ़े सात किलो चांदी और 20 हजार से अधिक कैश भी लूट लिये।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add6