Saturday 19-Sep-2026

लालू, तेजस्वी और प्रशांत किशोर पर बरसे जेडीयू नेता नीरज कुमार, कहा- किसी की टोपी उतर गई, किसी का तंबू उखड़ गया

लालू, तेजस्वी और प्रशांत किशोर पर बरसे जेडीयू नेता नीरज कुमार, कहा- किसी की टोपी उतर गई, किसी का तंबू उखड़ गया

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने आरजेडी प्रमुख लालू यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर जमकर निशाना साधा। नीरज कुमार ने कहा कि केवल पटना शहर में लालू के पास 43 बिगहा 12 कट्ठा 16 धुर जमीन है, जबकि लोकसभा चुनाव के दौरान शराब की कंपनियों से इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर 46 करोड़ 64 लाख की उगाही की गई थी। शराबबंदी खत्म करने का इन्होंने आश्वासन दिया था, जिसका पूरा कच्चा चिट्ठा हमारे पास है। नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि किसी की टोपी उतर गई किसी का तंबू उखड़ गया। हमारा तीर निशाने पर लगता है। लालटेन चकनाचूर हो गया। एनडीए का अभी और विस्तार करेंगे।

तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए नीरज कुमार ने कहा कि बिहार की जनता उनको मौका नहीं देगी, जो 420 का आरोपी है, ईडी के केस का आरोपी है, मनी लॉन्ड्रिंग का आरोपी है। क्या बिहार की जनता वह दिन देखना चाहती है कि कोर्ट में हाजिरी लगे कि तेजस्वी यादव, पिता लालू यादव, हाजिर हो। वह दिन बिहार की जनता को मंजूर नहीं है। इनके पिता 24 नवंबर 2005 से जाप कर रहे हैं। पूजा पाठ करवा रहे हैं, जो बार-बार कह रहे थे कि इस बार तो चाचा गए, चाचा तो ऐसा लपेट लिए की बेटा चारों खाना चित हो गया। समझ लीजिए इनको लोकसभा में चार सीट ही आई थी और विधानसभा में चारों सीट हार गए।

impact add4

वहीं नीरज कुमार ने प्रशांत किशोर पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक बक्सर के नेता हैं, जिनके सिर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हाथ था तो वह प्रशांत किशोर बन गए और नीतीश कुमार ने जैसे ही हाथ खींच लिया, वह राजनीति के किशोर बन गए। इन्होंने अपनी पार्टी का रजिस्ट्रेशन अप्लाई किया 2022 में सिख टाइम्स नाम के अखबार में इन्होंने विज्ञप्ति भी दिया, वह कौन आदमी है। बिहार में पद यात्रा किया। आपके फरेब को लोग जान गए हैं, इस रूप में जान गए हैं कि आप तो तंबू लगाएं थे सब जगह।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add4