Saturday 02-May-2026

बिहार में तालिबान से भी ज्यादा खौफनाक सजा! युवक को पकड़कर बांधा, प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्च पाउडर

बिहार में तालिबान से भी ज्यादा खौफनाक सजा! युवक को पकड़कर बांधा, प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्च पाउडर

अररिया, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के अररिया जिले में चोरी के आरोप एक युवक के साथ कुछ लोगों ने ऐसी हरकत की है, जिससे इंसानियत तार-तार हो गई। चोरी के आरोप में पहले तो पकड़कर युवक की जमकर पिटाई की गई। इसके बाद प्राइवेट पार्ट में मिर्ची पाउडर डाल दिया गया। यह घटना अररिया नगर थाना क्षेत्र के इस्लामनगर वार्ड नंबर 27 की बताई जा रही है। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं आरजेडी ने भी इस घटना को लेकर आपत्ति जतायी गयी है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुकान के बाहर एक व्यक्ति को रस्सी से बांध रखा गया था। लोगों का आरोप था कि इसने चोरी की है। कुछ लोग तो युवक के साथ मारपीट की। इसके बाद उससे हाथ को पीछे की ओर बांध दिया गया फिर पैंट उतार दिया गया। वीडियो में दो से तीन लोग युवक को पकड़ कर पीछे से प्राइवेट पार्ट में मिची का पाउडर डाल दिया। सबसे हैरान कर देने वाली बात है कि वहां खड़े अन्य लोग मजा लेते रहे, लेकिन किसी ने युवक के साथ अमानवीय हरकत करने से मना नहीं किया। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की है।

impact add4

नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि इस मामले में वीडियो का सत्यापन किया गया। एक आरोपी सिफत नियाजी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही इस मामले में शामिल अन्य आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

इस अमानवीय घटना को लेकर आरजेडी ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। आरजेडी की ओर से सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा गया है कि यह है नीतीश भाजपा का महागुंडाराज-महाजंगलराज! यह तालिबान से भी बदतर है। CM को होश-ओ-हवास नहीं है। प्रतिदिन बिहार में सैंकड़ों मर्डर हो रहे है।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add6