पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में निर्माणाधीन और बंद मकानों को अक्सर चोर निशाना बना रहे हैं, लेकिन पुलिस की गश्ती व्यवस्था कमजोर होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
पीड़ित दवा कारोबारी विद्या सागर ने मेहंदीगंज थाना में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी मां रामरती देवी इस मकान में अकेले रहती हैं। शुक्रवार को मां, बेटी रेणुका और परिवार के अन्य सदस्य तीर्थयात्रा पर गए थे। इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
मंदिर में घुसे युवक ने पहले भोलेनाथ व नागराज की पूजा की। इसके बाद पलक झपकते ही तांबे का बने नागराज को चुराकर आराम से निकल गया। यह मामला शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के बटुकेश्वर नाथ मंदिर से जुड़ा है। मंदिर में चोरी का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुकान के बाहर एक व्यक्ति को रस्सी से बांध रखा गया था। लोगों का आरोप था कि इसने चोरी की है। कुछ लोग तो युवक के साथ मारपीट की। इसके बाद उससे हाथ को पीछे की ओर बांध दिया गया फिर पैंट उतार दिया गया। वीडियो में दो से तीन लोग युवक को पकड़ कर पीछे से प्राइवेट पार्ट में मिची का पाउडर डाल दिया।