Tuesday 22-Sep-2026

बिहार में नाबालिग से चलती कार में गैंगरेप, चीख को दबाने के लिए जोर से बजाने लगे गाना

बिहार में नाबालिग से चलती कार में गैंगरेप, चीख को दबाने के लिए जोर से बजाने लगे गाना

सहरसा, इंपैक्ट लाइव टीम।

सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की साथ दो लड़कों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि वह 14 सितंबर को शाम पांच बजे बकरी चरा कर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान पहले से दो युवक चार चक्का वाहन लगा कर खड़ा था। जैसे हीं गाड़ी समीप पंहुची तो बिटु कुमार पिता गोविंद दास और अंकुश कुमार पिता अनिल साह जबरदस्ती चार चक्का वाहन में बिठा लिया। मेरे साथ गाड़ी में हथियार का भय दिखाकर दुष्कर्म करने लगा।

लड़की ने बताया कि वह जब चिल्लाने की कोशिश करती थी तो मुंह बंद कर देता था। आवाज दबाने के लिए साउंड बाक्स जोर से बजा देता था। घटना के बाद किसी तरह घर पंहुची और अपने परिजन को मामले की जानकारी दिया। पीड़ित ने बताया कि दोनों ने पिता व परिजनों को केस करने पर धमकी भी दिया।

impact add2

मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित के आवेदन पर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित लड़की का मेडिकल जांच कराया जा रहा है। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add5