Saturday 19-Sep-2026

बीमा भारती को नहीं जीताना चाहते तो एनडीए प्रत्याशी को जिताएं, ये क्या बोल गएं तेजस्वी यादव?

बीमा भारती को नहीं जीताना चाहते तो एनडीए प्रत्याशी को जिताएं, ये क्या बोल गएं तेजस्वी यादव?

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में दो विचारधाराओं की लड़ाई हो रही है। एक विचारधारा इंडिया गठबंधन के साथ तो दूसरी विचारधारा एनडीए के साथ है। केंद्र में महागठबंध की सरकार बनी तो एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी देंगे। 200 यूनिट बिजली फ्री कर देंगे। तेजस्वी ने सोमवार को बांका, कटिहार और पूर्णिया में महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया।

पूर्णिया लोकसभा के कोढ़ा प्रखंड (कटिहार) के मिलन चौक पर सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी निर्दलीय प्रत्याशी राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर भी हमलावार रहे। उन्होंने कहा कि पूर्णिया लोकसभा में अगर आप इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार बीमा भारती को वोट नहीं करते हैं तो फिर अपना वोट एनडीए प्रत्याशी को करें, साफ बात हैं। उस समय मंच पर राजद की प्रत्याशी बीमा भारती झोली फैलाए लोगों से वोट मांग रही थी। मंच पर मौजूद राजद नेता मनोज झा ने पप्पू यादव का नाम लिये बगैर कहा कि यह बहुरुपिया कहां से आया है और कहां चला जाएगा, पता हीं नहीं चलेगा।

तेजस्वी यादव ने कहा कि 17 महीने की सरकार में मैंने 5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी। शेरशाहवादी लोगों को ऊपर उठने का मौका देंगे। सीमांचल के विकास के लिए रोड मैप तैयार करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमला बोलते हुए कहा कि 400 वाला फिल्म फ्लॉप हो गया अब 400 पार नहीं 400 हार हो गया‌।