Sunday 14-Dec-2025

इंपैक्ट कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, ज्ञान और सम्मान दोनों में बाज़ी मारी

इंपैक्ट कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, ज्ञान और सम्मान दोनों में बाज़ी मारी

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

इम्पैक्ट कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर आयोजित परिचर्चा और क्विज प्रतियोगिता में अपने ज्ञान और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय और सर्वे ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। इस मौके पर कॉलेज के निदेशक मनीष कुमार ने कहा कि हमारे छात्रों का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन संस्थान की शिक्षा और प्रशिक्षण की गुणवत्ता को दर्शाता है। हम अपने छात्रों को इस प्रकार के आयोजनों में और अधिक सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करते रहेंगे। वहीं कॉलेज के चेयरमैन बी. डी. सिंह ने भी छात्रों की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों में हमारी संस्था के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन यह साबित करता है कि वे अकादमिक और व्यावहारिक दोनों रूपों में अत्यंत सक्षम हैं। हमें उन पर गर्व है और हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

वहीं कॉलेज की प्राचार्या डॉ. निहारिका ने छात्रों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खुशी जताई और कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल छात्रों के ज्ञान में वृद्धि करते हैं, बल्कि उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान जैसे जटिल और रोमांचक क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित भी करते हैं। इस विशेष अवसर पर आयोजित परिचर्चा में छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में गहन जानकारी प्राप्त हुई। विशेषज्ञों द्वारा अंतरिक्ष के यंत्रों की कार्यप्रणाली, भारत की अंतरिक्ष क्षेत्र में उपलब्धियों, चुनौतियों, और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई, जिससे छात्रों को इस क्षेत्र में करियर के नए आयामों को समझने का अवसर मिला।

impact add2

क्विज प्रतियोगिता में इम्पैक्ट कॉलेज के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। निशांत कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया, शेख अजमल ने दूसरा स्थान हासिल किया, और निखिल सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन छात्रों की इस उपलब्धि पर उन्हें ट्रॉफियों और प्रशस्ति पत्रों से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने इम्पैक्ट कॉलेज के छात्रों के लिए न केवल एक नई दिशा दी है बल्कि उन्हें भविष्य में अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित भी किया है।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add4