Saturday 19-Sep-2026

दरभंगा मेयर के बयान से मचा बवाल, होली को ले कर दे दिया विवादित बयान

दरभंगा मेयर के बयान से मचा बवाल, होली को ले कर दे दिया विवादित बयान

इम्पैक्ट लाइव टीम

अभी देश में जुम्मे के दिन होली होने पर अलग अलग नेताओं के बयान थमे भी नहीं थे की दरभंगा की मेयर अंजुम आरा भी इस विवाद में कूद पड़ी। उन्होंने मीडिया के सामने बयान दिया की ज़ुम्मे का समय नहीं बदला जा सकता जो 12:30 से 2 बजे तक है। उन्होंने यह कहा की समाज में दो-चार लोग असामाजिक तत्व होते हैं, जो की माहौल खराब करते हैं। इसलिए दो घंटे तक होली खेलने वाले लोग मस्जिद से दूरी बना कर रखे। उन्होंने यह बयान जिला शांति समिति की बैठक से बाहर निकालने के बाद मीडिया से बात करते हुए दिया।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा की जुम्मे का समय नहीं बदल जा सकता इसलिए होली पर दो घंटे की ब्रेक होनी चाहिए, उन्होंने ये अपील किया की हमारे हिन्दू भाई 12:30 से 2 बजे तक होली न मनाए। अंजुम आरा ने कहा की होली पर विवाद कोई नहीं चाहता। दो-चार असामाजिक तत्व है जो विवाद पैदा करते हैं।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add3