बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाली जद (यू) (जनता दल-यूनाइटेड) ने गठबंधन के तहत अपने खाते में आईं राज्य की सभी 16 लोकसभा सीट के लिए रविवार को उम्मीदवारों की घोषणा की, जिसमें दो मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया गया है जबकि दल बदलकर आए दो नेताओं को उम्मीदवार बनाया गया है। जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में यह घोषणा की।
सीतामढ़ी से मौजूदा सांसद का टिकट काटकर विधान परिषद के अध्यक्ष देवेश चंद्र ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है जबकि सीवान सीट पर विजय लक्ष्मी कुशवाहा को टिकट मिला है, जो एक दिन पहले अपने पति रमेश सिंह कुशवाहा के साथ जदयू में शामिल हुई थीं। उपेंद्र कुशवाहा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष थे। इसके अलावा इस महीने की शुरुआत में आरजेडी छोड़कर जदयू में शामिल हुईं लवली आनंद को शिवहर से टिकट दिया गया है।
किसे मिला कहां से टिकट?
मुंगेर से ललन सिंह
शिवहर से लवली आनंद
भागलपुर से अजय मंडल
वाल्मीकिनगर से सुनील कुमार
जहानाबाद से चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी
सुपौल से दिलेश्वर कामत
मधेपुरा से दिनेश चंद्र यादव
गोपालगंज से डॉ आलोक कुमार सुमन
कटिहार से दुलालचंद गोस्वामी
बांका से गिरिधारी यादव
नालंदा से कौशलेंद्र कुमार
सीवान से विजयालक्ष्मी
झंझारपुर से रामप्रित मंडल
पूर्णियां से संतोष कुशवाहा
सीतामढ़ी से देवेश चंद्र ठाकुर
किशनगंज से मुजाहिद आलम