Sunday 07-Jun-2026

थेथरोलॉजी की डिग्री लिए हुए हैं... तेजस्वी यादव के 2025 में सरकार बनाने के दावे पर बीजेपी ने बोला हमला

थेथरोलॉजी की डिग्री लिए हुए हैं... तेजस्वी यादव के 2025 में सरकार बनाने के दावे पर बीजेपी ने बोला हमला

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बावजूद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि झारखंड के बाद अब 2025 में बिहार में भी इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। उनके इस दावे के बाद अब बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उन पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि कुछ नेता थेथरोलॉजी की डिग्री लिए हुए हैं, जो जमीनी हकीकत के परे होकर कुछ भी बोलते रहते हैं।

रविवार को मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कुछ नेता थेथरोलॉजी की डिग्री लिए हुए हैं। थेथर हमलोगों के गांव की भाषा में कहा जाता है कि वह थेथर हो गया है। हार के बाद कुछ भी बोलकर दुखी व्यक्ति अपने मन को सहलाने की कोशिश कर रहा है। मगध और शाहाबाद की धरती पर एनडीए ने जो कामयाबी हासिल की है, उसे कोई नकार नहीं सकता है। राजनीति में कुछ भी कह सकते हैं लेकिन ये भी देखिये कि जमीन पर हकीकत क्या है?

गौरतलब है कि उपचुनाव में सभी चारों विधानसभा सीटों पर एनडीए की जीत हुई है। रामगढ़ और तरारी में बीजेपी उम्मीदवार की जीत हुई है, जबकि बेलागंज में जेडीयू कैंडिडेट मनोरमा देवी जीती हैं। वहीं इमामगंज में हम प्रत्याशी दीपा मांझी ने जीत हासिल की हैं। रामगढ़ और बेलागंज आरजेडी की सीट थी लेकिन दोनों जगहों पर पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add2