Monday 25-May-2026

तेज प्रताप यादव ने थाने में दर्ज कराई FIR, धमकी देने और बदनाम करने का लगाया आरोप

तेज प्रताप यादव ने थाने में दर्ज कराई FIR, धमकी देने और बदनाम करने का लगाया आरोप

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के पूर्व मंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने सचिवालय थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। भागलपुर के आर्यन नाम के शख्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने और सोशल मीडिया पर बदनाम करने सहित फोन कर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पूरे मामले पर भगलपुर के एसपी को जानकारी दे दी गई है। खुद को डॉक्टर बताने वाले आर्यन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।