गया, इंपैक्ट लाइव टीम।
महाराष्ट्र और झारखंड में चुनावी नतीजों को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। मांझी ने गया में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि एग्जिट पोल हमेशा सच नहीं होता है। कभी-कभी गलत भी होता है, लेकिन झारखंड में एनडीए के लोग ही वहां सरकार बनाएंगे। एक से दो सीट कम भी आई तो निर्दलीय को मिलाकर सरकार बन जाएगी क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी से सभी लोग प्रभावित हैं। वहीं महाराष्ट्र चुनाव को क्लियर बताया और कहा कि वहां भी एनडीए की सरकार बन रही है। दोनो राज्य में एनडीए की सरकार बन रही है।
बता दें कि कल शनिवार (23 नवंबर) को बिहार की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का नतीजा आ जाएगा। मांझी ने कहा कि चारों सीट एनडीए के पक्ष में जा रहा है। तरारी में एनडीए क्लियर है। रामगढ़ में त्रिकोणीय चुनाव होने के कारण कुछ पेंच फंसता नजर आ रहा है, फिर भी जीतेंगे।
वहीं, अडानी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र दी का संरक्षण देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इल्जाम लगाना यह अलग बात है, लेकिन मेरी समझ से ऐसा नहीं है। जब पीएम हैं ही तो मिलना-जुलना रहता है। उनसे से तो कोई भी मिलेगा। जनतंत्र का तगाजा है कि कोई भी आदमी मिल सकता है। आमंत्रित कर सकता है। इसका राजनीतिक चरितार्थ नहीं निकलना चाहिए।