जदयू सांसद संजय कुमार झा ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा कि उन्होंने बिहार में कैसा जॉब शो किया था, यह बात सबको पता है। बिहार में नौकरी के बदले लोगों से जमीन लेने वाले ‘लैंड फॉर जॉब करने वाले’ आज जॉब शो की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में जो भी सरकारी नौकरी दी गई है, वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी है। लेकिन, तेजस्वी यादव लोगों के बीच जाकर कुछ-से-कुछ बोल रहे हैं।
पटना में मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना में होने वाले रोड शो को लेकर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना में रोड शो कर रहे हैं, इसमें दिक्कत क्या है? उनकी इतनी मांग है, मैं तो कहूंगा कि प्रधानमंत्री को सब जगह पर रोड शो करना चाहिए।