पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा है कि हर जिले से आ रही चीख और गोलियों की आवाज, ये है बिहार में डबल इंजन एनडीए का महाचौपट राज। उन्होंने आगे लिखा कि बिहार में चहुंओर ओर से आ रही चीखें, गोलियों की आवाजें, लहू से लथपथ सड़कें और गलियां और खून से सने अखबार दर्शा रहे हैं कि प्रदेश में महामंगलराज है। तेजस्वी ने लिखा, एनडीए के लिए मंगलराज की यही वास्तविक परिभाषा है.
तेजस्वी यादव ने कई आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए अपने पोस्ट में लिखा है कि मधुबनी में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गईद्ध बेगूसराय में महिला की हत्या हो गई। पटना में छात्र की हत्या कर दी गई। सिवान में एक शख्स की धारदार हथियार से हत्या। बेगूसराय में युवती की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
हर जिले से आ रही चीख़ और गोलियों की आवाज
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 29, 2024
ये है बिहार में डबल इंजन NDA का महाचौपट राज
बिहार में चहुंओर ओर से आ रही चीखें, गोलियों की आवाजें, लहू से लथपथ सड़कें और गलियाँ एवं खून से सने अख़बार दर्शा रहे है कि प्रदेश में महामंगलराज है। NDA के लिए मंगलराज की यही वास्तविक परिभाषा है।…
तेजस्वी ने आगे लिखा, सासाराम में युवक की हत्या, आरा में युवक की गोली मारकर हत्या, पटना के मार्केट में 15 से 20 बाइक सवार बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग। कांवड़ लेकर देवघर जा रहे युवक की बांका के कटोरिया थाना क्षेत्र में लूटपाट की कोशिश में चाकू मारकर हत्या। मोतिहारी में बदमाशों ने दो लोगों को मारी गोली। पूर्णिया में ज्वेलरी शोरूम में 20 मिनट में 20 करोड़ की लूटपाट हुई।