Monday 17-Aug-2026

गया में मर्डर, पेट्रोल भराने के 100 रुपये मांगे तो मार दी गोली; पंप मालिक के भतीजे की हत्या

गया में मर्डर, पेट्रोल भराने के 100 रुपये मांगे तो मार दी गोली; पंप मालिक के भतीजे की हत्या

गया, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के गया जिले में अपराधियों ने पेट्रोल पंप मालिक के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान कुंदन सिंह के रूप में हुई है। घटना गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। बताया गया है कि मुफस्सिल थाना से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित विशाल पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भराने के लिए दो लोग पहुंचे थे। 100 का पेट्रोल भरवाया। नोजल मैन ने पैसे मांगे तो विवाद करना शुरू कर दिया।

अपराधियों ने नोजल मैन से कहा कि फिर से तेल डालो, बाइक में तेल नहीं आया है। इसके बीच विवाद करते रहे। वहीं, रुपये मांगने पर विवाद की जानकारी होने के बाद पास में ही आवास में रहे पेट्रोल पंप मालिक के भतीजे कुंदन सिंह मौके पर पहुंचे। कुंदन सिंह ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया तो अपराधी ने कुंदन सिंह को गोली मार दी। गोली लगने के कुछ देर बाद ही कुंदन सिंह की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

impact add1

इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने कहा कि पेट्रोल पंप मालिक के भतीजे कुंदन सिंह की गोली मारकर हत्या की गई है। अपराधियों ने बीती रात को इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी हो रही है।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add1