Thursday 14-May-2026

शेखपुरा में दिनदहाड़े एक्सिस बैंक से 28 लाख रुपये की लूट, ग्राहक बनकर पहुंचे थे बदमाश

शेखपुरा में दिनदहाड़े एक्सिस बैंक से 28 लाख रुपये की लूट, ग्राहक बनकर पहुंचे थे बदमाश

बिहार के शेखपुरा में सोमवार को हथियारों से लैस बदमाशों ने दिनदहाड़े एक्सिस बैंक से करीब 28 लाख रुपये की लूट लिए। घटना बरबीघा थाना क्षेत्र बैंक की है। बताया गया है कि सुबह बैंक खुलते ही हथियार के बल पर चार से पांच की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। प्रारंभिक जानकारी जो मिल रही है उसके अनुसार लूटे गए रुपये करीब 28 लाख हो सकते हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से लूटे गए रुपये की पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारी बैंक में रखे रुपयों की मिलान कर रहे हैं। इसके बाद पता चल पाएगा कि कुल कितने की लूट हुई है।

दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में स्थानीय थाना पुलिस के साथ वरीय पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और जांच में जुट गए हैं।
बताया जा रहा है कि पहले से घात लगाए बदमाशों ने बैंक खुलते ही अंदर प्रवेश किया था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

वहीं शेखपुरा एसपी से बताया कि बरबीघा अंतर्गत एक्सिस बैंक से लूट हुई है। सूचना पर पुलिस के साथ-साथ टेक्निकल टीम भी मौके पर पहुंची है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। हालांकि अभी बैंक में रखे रुपयों की गिनती जारी है। कितने की लूट हुई है यह बाद में बताया जाएगा जब बैंक की ओर से स्पष्ट किया जाएगा.।अभी पुलिस जांच में जुटी हुई है। जल्द बदमाशों की पहचान होगी।