Tuesday 14-Apr-2026

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के पिता का निधन, लंबे समय से थे बीमार

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के पिता का निधन, लंबे समय से थे बीमार

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के पिता चंद्र नारायण प्रसाद का मंगलवार सुबह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। चंद्र नारायण प्रसाद लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इलाज के दौरान आज उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव मधेपुरा के खुर्दा में किया जाएगा। इस दुखद घटना से पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है। 9 सितंबर को पप्पू ने खुद पोस्ट शेयर कर पिता की तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। उस समय से उनका इलाज चल रहा था लेकिन आज सुबह उनका निधन हो गया। इस मौके पर पूर्णिया सांसद ने बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया है।

सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा गया है कि मेरी दुनिया उजड़ गई। मेरे सृजनकर्ता, आदर्श, मेरे विचारकेंद्र, मेरे प्रेरणाश्रोत, मेरे पथप्रदर्शक, मेरी शक्ति के उत्स पिताजी नहीं रहे। पापा आपके बिना मैं कुछ नहीं। 

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add3