Saturday 13-Jun-2026

मीसा भारती ने पीएम पर दिया विवादित बयान, कहा- 75 साल का बूढ़ा प्रधानमंत्री तीसरी बार मांग रहा मौका

मीसा भारती ने पीएम पर दिया विवादित बयान, कहा- 75 साल का बूढ़ा प्रधानमंत्री तीसरी बार मांग रहा मौका

राजद नेता मीसा भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी की है। बिहटा में एक सभा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बूढ़ा बताया है। उन्होंने कहा कि 75 वर्षीय प्रधानमंत्री तीसरी बार मौका मांग रहे हैं। मांग रहे हैं तीसरी बार मौका. लेकिन, देश युवा अग्निवीर योजना के तहत मात्र 4 वर्ष से बेरोजगार है। इस चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। बता दें कि मीसा भारती पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार हैं, जहां उनका मुकाबला बीजेपी के रामकृपाल यादव के साथ होगा।

बता दें कि इससे पहले भी मीसा भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर देश की जनता ने इंडिया गठबंधन को मौका दिया तो पीएम मोदी से लेकर बीजेपी के कई नेता सलाखों के पीछे होंगे। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद मीसा भारती ने मीडिया पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया।

गौरतलब है कि मीसा यादव लगातार तीसरी बार पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। इससे पहले 2014 और 2019 में भी उन्होंने पाटलिपुत्र सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन दोनों बार बीजेपी के रामकृपाल यादव ने मीसा को मात दे दी। अब तीसरी बार बीजेपी के रामकृपाल यादव और मीसा भारती आमने-सामने हैं।