Tuesday 14-Jul-2026

दिल्ली से पटना लाया गया शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर, कल राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

दिल्ली से पटना लाया गया शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर, कल राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार को निधन हो गया। शाम 9:20 बजे दिल्ली एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली। इस घटना के बाद से पूरे देश में शोक का माहौल है। बुधवार को शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना लाया गया। पटना एयरपोर्ट से पार्थिव शरीर का राजेंद्र नगर स्थित आवास पर लाया गया, जहां सीएम नीतीश समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। गुरुवार को राजधानी के गुलाबी घाट पर शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार होगा। सीएम नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि लोक गायिका का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

स्वर कोकिला लोक गायिका पद्मभूषण शारदा सिन्हा पिछले कुछ दिनों से बीमार थी। 22 अक्टूबर से उनका दिल्ली स्थित एम्स में इलाज चल रहा था। एम्स के आईसीयू में डॉक्टरों की विशेष निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। साल 2017 से ही मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित थी। एम्स के कैंसर संस्थान इंस्टिट्यूट रोटरी कैंसर हॉस्टिपतल से इलाज चल रहा था।

impact add3

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने शारदा सिन्हा के निधन को बिहार के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया। लालू यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए शारदा सिन्हा के निधन पर दुख प्रकट किया। लालू यादव ने कहा कि शारदा सिन्हा का देहांत छठ के अवसर पर ही हो गया। छठ त्योहार के गीतों में उनकी आवाज एक अलग सा माहौल बनाती थी। लालू यादव ने आगे कहा कि शारदा सिन्हा को सारा परिवार सुनता था और उनका आदर करता था। सूर्य भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वो शारदा सिन्हा की आत्मा को शांति प्रदान करें।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add2