Wednesday 29-Jul-2026

पटना के पत्रकार नगर थाने में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

पटना के पत्रकार नगर थाने में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

राजधानी पटना से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पत्रकार नगर थाने में बुधवार की सुबह भीषण आग लग गई। शुरुआती खबर के अनुसार आग थाने के मालखाने में लगी जिसके बाद हड़कंप मच गया। मौके पर दममकल की कई गाड़ियां पहुंचीं जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। अगलगी से कोई जान-माल की क्षति नहीं हुई है।

पत्रकार नगर थाने में आग कैसे लगी इसको लेकर अभी आधिकारिक रूप से बयान सामने नहीं आया है। हालांकि शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। इस अगलगी की घटना में क्या-क्या सामान जला है यह भी जांच आदि के बाद ही पता चलेगा। जब आग लगी तो कई पुलिसकर्मी अंदर ही मौजूद थे।

impact add1

गौरतलब है कि आज छठ का दूसरा दिन है। छठ पूजा को लेकर पटना जिला प्रशासन की टीम लगी है। घाटों पर किसी तरह की कोई समस्या ना हो इसको लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। एक तरफ छठ की तैयारी तो दूसरी ओर इस तरह घटना थाने में होने से हड़कंप मच गया।