Saturday 13-Jun-2026

लगता है मेरी हत्या के बाद... लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद पप्पू यादव ने केंद्र सरकार से मांगी सुरक्षा

लगता है मेरी हत्या के बाद... लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद पप्पू यादव ने केंद्र सरकार से मांगी सुरक्षा

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने भारत सरकार से सुरक्षा घेरा को बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने सोमवार को भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह को सुरक्षा देने के लिए पत्र लिखा है। दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के जरिए दी गई धमकी को संज्ञान में लेते हुए पप्पू यादव ने सुरक्षा घेरा को बढ़ाने की मांग की है। पप्पू यादव ने पत्र में लिखा है कि मुझे कई बार धमकियां मिलती रही है। बिहार सरकार सक्रिय नहीं है। लगता है मेरी हत्या के बाद लोकसभा एवं विधानसभा में शोक संवेदना जताने के लिए सक्रिय होंगे। पप्पू यादव ने पत्र में लिखा अगर ऐसा नहीं हुआ तो मेरी हत्या कभी भी हो सकती है। फिर इसकी जिम्मेदार केंद्र सरकार और बिहार सरकार की होगी।

गौरतलब है कि पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से कॉल आया था। पप्पू यादव को कॉल करने वाले शख्स ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से कॉल किया। उसने पप्पू यादव को धमकाया है। वॉट्सऐप पर किए गए कॉल में उसने डीपी में लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर लगा रखी थी। यह कॉल तीन-चार दिन पहले की गई थी। फोन कॉल वाला शख्स सबक सिखाने की बात कर रहा था। फोन करने वाले ने ये भी कहा कि जो भी मेरे रास्ते में आएगा, जो आज हो रहा है, वही होता जाएगा।

दरअसल, पप्पू यादव ने कुछ दिन पहले ही बाबा सिद्दीकि की हत्या के बाद ट्वीट कर कहा था कि अगर सरकार इजाजत दे तो इस दो टके के लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क को खत्म कर देंगे। उन्होंने देश में रहने वालों को 'हिजड़ों' की गैंग बताया था और कहा था कि जेल में बंद हो कर वो कांड पर कांड किए जा रहा है और हम लोग कुछ नहीं कर रहे हैं।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add2