Saturday 19-Sep-2026

नीतीश कुमार में मंच से अधिकारियों के जोड़े हाथ तो भड़क उठे तेजस्वी यादव, जानिए क्या कहा

नीतीश कुमार में मंच से अधिकारियों के जोड़े हाथ तो भड़क उठे तेजस्वी यादव, जानिए क्या कहा

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बापू सभागार में एक कार्यक्रम के दौरान 1239 दारोगा को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने डीजीपी-गृह सचिव से हाथ जोड़कर और बहाली जल्द पूरा कराने का आग्रह भी किया। मंच से मुख्यमंत्री ने जिस तरह से अधिकारियों के सामने हाथ जोड़े, इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हमलावर हैं।

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए निशाना साधा है। एक्स पर तेजस्वी ने लिखा है कि जनहित के कार्य करवाने के लिए अपने मातहत अधिकारियों के सामने बारंबार हाथ जोड़ गिड़गिड़ाना, उनके पैर पड़ना क्या एक असहाय, असमर्थ, अशक्त, अस्वस्थ, बेबस, लाचार और कमजोर मुख्यमंत्री की निशानी नहीं है? तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि जब नैतिकता समाप्त हो चुकी हो, विश्वसनीयता शून्य हो और समाज में स्वीकार्यता न्यूनतम स्तर पर हो तब अधिकारियों के सामने ऐसा करना क्या श्री नीतीश कुमार जी की मजबूरी है?

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच से हाथ जोड़कर कहा था कि बताओ क्या आप काम जल्दी कराओगे? इसपर डीजीपी ने कहा कि बिहार पुलिस मुख्यमंत्री के निर्देशों को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम त्वरित भर्ती और मजबूत प्रशिक्षण सुनिश्चित करेंगे। इसके जवाब में सीएम ने डीजीपी को शुक्रिया कहा।

impact add1

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add1