Monday 20-Jul-2026

लॉरेंस गैंग से मिली पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी, पूर्णिया सांसद ने DGP से लगाई गुहार

लॉरेंस गैंग से मिली पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी, पूर्णिया सांसद ने DGP से लगाई गुहार

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी मिली है। सांसद को हत्या की धमकी देने में लॉरेंस बिश्नोई गैंग सहित दो-दो गैंगस्टर का नाम सामने आया है। धमकी मिलने के बाद पप्पू यादव ने डीजीपी से इसकी शिकायत की है। इसके साथ पूर्णिया रेंज के आईजी को इसकी जानकारी दी है।

इस मामले में सांसद पप्पू यादव ने कहा कि लॉरेंस का नाम लेकर मुझे धमकी दी गई है। इसको लेकर बिहार के डीजीपी और आईजी से शिकायत की गयी है। गृह मंत्री अमित शाह से भी अपनी बात मैंने साझा किया है। पप्पू यादव ने कहा कि 'लगातार मिल रही धमकी से मैं आहत हूं। मेरे साथ किसी भी तरह की अनहोनी घटना हो सकती है। सरकार को मेरी सुरक्षा को लेकर गंभीर होने की दरकार है।

impact add4

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पप्पू यादव को धमकी देने वाला खुद को लॉरेंस गैंस का सदस्य बता रहा है। उसने वाट्सएप के माध्यम से कॉल कर हत्या की धमकी दी है। वह एक बिजनेस अकाउंट है और उसका नंबर 9399508089 है। यह धमकी भरा कॉल करने वाले का दावा है कि वह लगातार पप्पू यादव के कई ठिकानों की रेकी कर रहा है और उसे जान से मार डालेगा। इतना ही नहीं पप्पू यादव को सलमान खान मामले से अलग रहने की हिदायत भी दी गई है। धमकी देने वाले का दावा है कि लॉरेंस बिश्नोई जेल में एक लाख रुपये प्रतिघंटा देकर जैमर बंद करवाकर पप्पू यादव से बात करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन पप्पू यादव फोन नहीं उठा रहा है। पप्पू यादव ने इसकी पूरी जानकारी बिहार पुलिस के डीजीपी को दे दी है और उन्होंने सुरक्षा की मांग की है।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add2