Sunday 14-Dec-2025

सीतामढ़ी में बांके नदी पर बना आरसीसी पुल गिरा, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें; गाड़ियों की आवाजाही बंद

सीतामढ़ी में बांके नदी पर बना आरसीसी पुल गिरा, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें; गाड़ियों की आवाजाही बंद

सीतामढ़ी, इंपैक्ट लाइव टीम।

सीतामढ़ी जिले के अधवारा समूह की बांके नदी पर बना आरसीसी पुल ध्वस्त हो गया है। सोनबरसा प्रखंड क्षेत्र की पुरन्दाहा राजबाड़ा पूर्वी पंचायत से इंदरवा पंचायत के दलकावा गांव जानेवाले मुख्य पथ पर मां दुर्गा मंदिर के समीप पुल गिरा है। इससे आनेजाने वाले राहगीरों को काफी कठिनाई हो रही है। छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन बंद हो गया है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क भुतही से लोहखर मढिया होते हुए मुशहरनिया वीरता, पुरन्दाहा, दलकावा, नरकटिया, इंदरवा से नेपाल सीमा सहोरबा बाजार तक जाती है। पुल गिरने से प्रखंड मुख्यालय आनेजाने वाले लोगों को कठिनाई होगी।

impact add1

बीडीओ सत्येन्द्र कुमार यादव ने बताया कि वरीय पदाधिकारी को सूचित किया गया है। जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। इस पुल का एक पाया हाल ही में पानी की तेज धारा में ढह गया था।