Sunday 07-Jun-2026

ओवर स्पीड कार दौड़ाने में फंसे चिराग पासवान, कटा चालान; परिवहन विभाग ने ठोका जुर्माना

ओवर स्पीड कार दौड़ाने में फंसे चिराग पासवान, कटा चालान; परिवहन विभाग ने ठोका जुर्माना

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बिहार में चालान कट गया है। बिहार परिवहन विभाग ने चिराग पासवान पर जुर्माना लगाया है। दरअसल, चिराग पासवान पटना से हाजीपुर जा रहे थे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री की कार ओवर स्पीड थी। जैसे ही वह टोल प्लाजा पर पहुंचे कैमरे ने स्पीड रिकॉर्ड कर ली लिया और चालान कट गया। चालान का मैसेज चिराग पासवान के मोबाइल पर गया था। अब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को 2 हजार रुपये का चालान भरना पड़ेगा।

बता दें कि बिहार सरकार ने राज्य के सभी टोल प्लाजा पर ई-डिटेक्शन सिस्टम लगाया है। इसकी जानकारी रिवहन सचिव संजय अग्रवाल ने अप्रैल महीने में दी थी। इसके माध्यम से ई-फाइन किया जा रहा है। इसमें किसी गाड़ी के जरूरी कागजात न होने पर अपने आप चालान कट जाएगा। इसके साथ ही अगर गाड़ी ओवर स्पीड है तो भी ऑटोमेटिक गाड़ी का चालान कट जाएगा और मोबाइल फोन पर मैसेज चला जाएगा।

impact add2

गौरतलब है कि राज्य सभी 32 टोल प्लाजा को ई-डिटेक्शन प्रणाली से जोड़ा गया है। यह चालान एक दिन में किसी टोल प्लाजा पर एक ही बार काटा जाएगा। पिछले 20 दिनों में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान समेत 12 हजार से अधिक गाड़ियों के डॉक्यूमेंट से रिलेटेड चालान जेनरेट किए गए हैं। इसमें कई वीआईपी भी शामिल हैं, जिनके चालान काटे गए हैं।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add3