Wednesday 24-Jun-2026

बिहार बजट-2025-26: किसानों के लिए बड़ी सौगात, हर प्रखंड में बनेगा कोल्ड स्टोरेज

बिहार बजट-2025-26: किसानों के लिए बड़ी सौगात, हर प्रखंड में बनेगा कोल्ड स्टोरेज

पटना: बिहार विधानसभा में राज्य के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने 2025-26 का बजट पेश किया. आगामी  बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्मंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार यह आखिरी बजट है. डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी के अनुसार बिहार सरकार का बजट आज तक के सबसे बड़ा बजट है. उन्होंने सदन को बताया कि यह बजट कुल 3 लाख 16 हजार 895 करोड़ का है, जो कि साल 2024-25 के बजट से 38 हजार करोड़ ज्यादा है. इस बजट में कृषि क्षेत्र को विशेष महत्व दिया गया है. सरकार का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार के किसानों की फसलों को  सुरक्षित और उनके हितों को ध्यान में रखकर राज्य के हर प्रखंड में कोल्ड स्टोरेज बनेगा. इस घोषणा से राज्य के किसानों को उनके उपज को संचित करने में परेशानी नहीं होगी.  

डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार के जिस प्रखंड में अंगीभूत व राजकीय डिग्री कॉलेज नहीं हैं वहां एक-एक सरकारी व निजी डिग्री कॉलेज की स्थापना की जायेगी. उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र के मदद से  बिहार में नए निजी मेडिकल कॉलेज भी संचालित किये जायेगे. वित्त मंत्री के अनुसार संस्थागत नीतियों को सहज और सुगम बनाया गया है. राज्य विकास की गति को तेजी देने के लिए रोजगार युक्त निवेश को बढ़ावा दिया गया है. उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार राज्य का बजट आकार 3,16,895.02 करोड़ रुपये है, जो वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट आकार 2,78,725.72 करोड़ रुपये से 38,169.30 करोड़ रुपये अधिक है.

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add3