लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर चरण में बिहार आ रहे हैं। यहां के लोगों से रूबरू हो रहे हैं। उनसे संवाद कर रहे हैं। पर, विपक्ष के राष्ट्रीय नेता कहां हैं? विपक्ष के लोगों को बताना चाहिए आखिर वे बिहार क्यों नहीं आ रहे? कांग्रेस के कितने बड़े नेता यहां पर आए और कितनी बार आए? क्या उनके लिए बिहार कोई मायने नहीं रखता है?
चिराग बुधवार को पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, यह जनता ने तय कर दिया है। विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि वे पीएम की बजाए अपनी चिंता करें।