Sunday 16-Aug-2026

VIDEO: आजकल तो हर किसी का पकड़ लेते हैं, नीतीश कुमार को लेकर ये क्या बोल गए तेजस्वी यादव?

VIDEO: आजकल तो हर किसी का पकड़ लेते हैं, नीतीश कुमार को लेकर ये क्या बोल गए तेजस्वी यादव?

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दरभंगा एम्स का शिलान्यास किया। इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी का पैर छूने की कोशिश की। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को पकड़ लिया और उन्हें बैठने को कहा। वहीं इस मामले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।

मीडिया के साथ बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि इसमें कौन बड़ी बात है। आजकल हर किसी का पकड़ लेते हैं। अधिकारी का पकड़ रहे थे। प्रधानमंत्री का पकड़ लिए थे। कौन बड़ी बात है?

दरअसल, दरभंगा एम्स के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंच पर प्रधानमंत्री के पैर छूने के लिए झुके तो पीएम मोदी ने उनका हाथ पकड़कर रोक दिया और फिर हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। इस दौरान मंच पर बीजेपी और जेडीयू के सीनियर नेता मौजूद थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

impact add6

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add1