Thursday 30-Apr-2026

VIDEO: दरभंगा में पीएम मोदी का पैर छूने के लिए झुके नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री ने पकड़ लिया हाथ

VIDEO: दरभंगा में पीएम मोदी का पैर छूने के लिए झुके नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री ने पकड़ लिया हाथ

दरभंगा, इंपैक्ट लाइव टीम।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दरभंगा एम्स का शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे, लेकिन समारोह के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि हर कोई देख कर हैरान हो गया। दरअसल, अपनी शिष्टाचार की आदत के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर पीएम मोदी के पैर छूने के लिए झुक गए थे, लेकिन प्रधानमंत्री ने उन्हें ऐसा करने से तुरंत हाथ पकड़ कर रोक लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही नीतीश कुमार अपना संबोधन खत्म करके मंच पर सबसे मिलते हुए पीएम मोदी के पास पहुंचे, वो उनके पैर की तरफ नीचे झुकने लगे। ये देख प्रधानमंत्री के मुंह से हड़बड़ाहट में 'अरे' निकला और उन्होंने तुंरत ही मुख्यमंत्री का हाथ पकड़ लिया और खड़े हो गए। पीएम मोदी के सामने नीतीश कुमार के इस तरह झुकने से मंच पर मौजूद पीएम की सुरक्षा में तैनात एसपीजी का जवान भी चौंक गए। बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सार्वजनिक मंचों पर प्रधानमंत्री के पैर छुए हों। इससे पहले भी वे कई बार पीएम मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लेने की कोशिश कर चुके हैं।

इससे पहले सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज दूसरे एम्स का निर्माण शुरू हो रहा है। हमारे प्रधानमंत्री बिहार आए हैं। सीएम ने लोगों से कहा कि 2003 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में पहली बार पटना में एम्स बनाने का निर्णय लिया गया था और वहां एम्स बना।

impact add6