Tuesday 16-Jun-2026

US में प्रशांत किशोर ने खोला जन सुराज पार्टी का ऑफिस, बिहार को बताया फेल राज्य

US में प्रशांत किशोर ने खोला जन सुराज पार्टी का ऑफिस, बिहार को बताया फेल राज्य

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा है कि बिहार एक असफल राज्य है, जो संकट में है। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए अभी बहुत काम करना पड़ेगा और इसमें वक्त लगेगा। प्रशांत किशोर वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए (वर्चुअली) अमेरिका में रहने वाले बिहार के लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने अमेरिका में पार्टी कार्यालय का भी उद्घाटन किया।

बिहारी प्रवासी समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जन सुराज 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव जीतेगी. प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में उनकी सरकार बनते ही सबसे पहले शराबबंदी हटाएंगे और इससे जो राजस्व आएगा, उस राशि को प्रदेश के स्कूली शिक्षा में सुधार में लगाएंगे। उन्होंने कहा कि हमें यह समझना होगा कि यह बिहार ऐसा राज्य है जो बड़े संकट के दौर से गुजर रहा है। बिहार एक देश होता तो यह जनसंख्या के मामले में दुनिया में 11वां सबसे बड़ा देश होता। हमने जनसंख्या के मामले में जापान को पीछे छोड़ दिया है।

impact add3

बता दें कि बिहार उप चुनाव में चारों सीट पर जन सुराज ने अपना प्रत्याशी उतारा था लेकिन चारों सीट पर हार मिली। बेलागंज सीट से जन सुराज प्रत्याशी मो. अमजद को 17285 वोट मिले। इस सीट पर जन सुराज पार्टी तीसरे नंबर पर रही। इमामगंज में जितेंद्र पासवान को 37103 वोट मिले। यहां भी जन सुराज तीसरे नंबर पर रही। तरारी में किरण सिंह को 5622 वोट मिले। यहां भी पार्टी तीसरे नंबर पर रही। रामगढ़ में सुशील कुमार सिंह को 6513 वोट मिले। रामगढ़ में जन सुराज पार्टी चौथे नंबर पर रही।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add5